

गुवारडु में 40 वर्षीय महिला ने जहर निगल बहन को किया फोन इलाज के दौरान मौत
विशेष रिपोर्ट/गुवारडु (हमीरपुर)
पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत आने वाले गुवारडु गांव में एक विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है, यहां 40 वर्षीय महिला अंजना कुमारी पत्नी राजेश कुमार ने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह महिला का पति किसी काम से हमीरपुर गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अंजना कुमारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने मोबाइल पर अपनी बहन को फोन कर जानकारी दी। बहन का ससुराल भी उसी गांव में होने के कारण उसने तुरंत अपने जीजा को सूचना दी।
जब पति घर लौटा तो अंजना बेसुध हालत में मिली। परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल टौणीदेवी पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा पूछे जाने पर उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कबूल की। गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक दिव्यांग बेटे को छोड़ गई है।
मामले की पुष्टि एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मायके वालों ने किसी पर भी कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।
क्राइम न्यूज इन्फो बॉक्स
मृतका का नाम: अंजना कुमारी (40)
पति: राजेश कुमार
गांव: गुवारडु, तहसील बमसन, टौणीदेवी
घटना समय: सुबह 9:30–10 बजे के बीच
कारण: जहरीला पदार्थ का सेवन (कथित)
अस्पताल: पहले सिविल अस्पताल टौणीदेवी, बाद में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
स्थिति: उपचार के दौरान मृत्यु
परिवार: तीन बेटियां, एक दिव्यांग बेटा
पुलिस कार्रवाई: पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
मायका पक्ष: किसी पर संदेह नहीं जताया
पुष्टि: एसपी भगत सिंह ठाकुर


Author: Polkhol News Himachal









