best news portal development company in india

मंडी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

SHARE:

मंडी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

पोल खोल न्यूज़। मंडी

मंडी जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक होटल में बुक किए गए कमरे से फायल पेपर सहित नशे से संबंधित अन्य सामग्री मिली है। इससे नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बीते बुधवार को मंडी जिले के डंगार निवासी अवनीप गुलेरिया ने होटल में एक कमरा बुक किया था। वह यहां अपने तीन दोस्तों के साथ ठहरा हुआ था। होटल में नशा करने के दौरान एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसे देखकर उसके साथी घबरा गए और कमरे को बंद कर चाबी बाहर फेंककर रात करीब 9 बजे वहां से भाग निकले।

ये भी पढ़ें:Kullu: कहासुनी के बाद पत्नी सतलुज नदी में कूदी, बचाने गया पति भी डूबा

बाद में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो भीतर घुमारवीं के हवाण निवासी रोहित कश्यप अचेत अवस्था में मिला। उसे 108 एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।

होटल में कार्यरत प्यारे राम की शिकायत पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नाकाबंदी कर सभी भागे युवकों की तलाश शुरू की। सुंदरनगर के हराबाग के पास दो युवकों अवनीप निवासी डंगार और अंकुश निवासी पंजैठी को हिरासत में ले लिया गया है। एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि युवक की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now