best news portal development company in india

राह चलते लोगों से जुड़ाव… सीएम सुक्खू की सादगी फिर बनी चर्चा का विषय

SHARE:

राह चलते लोगों से जुड़ाव… सीएम सुक्खू की सादगी फिर बनी चर्चा का विषय

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आम जनता से सहज संवाद एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री की यही सरलता और लोगों से अपनापन उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। राह चलते स्कूली बच्चों, छोटे दुकानदारों और आम जनता से उनका सीधा संवाद अक्सर भावुक किस्से छोड़ जाता है।

इसी क्रम में वीरवार सुबह सीएम सुक्खू धर्मशाला में सैर के दौरान कचहरी बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जी बेचने वाली उस बेटी से आत्मीय बातचीत की, जिससे बीते वर्ष उनकी मुलाकात के बाद सरकार ने छोटे दुकानदारों के लिए ऋण माफी योजना बजट में शामिल की थी। सब्जी विक्रेता बेटी से उनका दोबारा मिलना लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश छोड़ गया।

ये भी पढ़ें:बिजली की चिंगारी ने छीना बुज़ुर्ग का आशियाना : 53 वर्षीय राकेश कुमार का घर जलकर खाक

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, बल्कि कचहरी चौक पर बनी वर्षा शालिका में बैठी एक अन्य बेटी और राहगीरों से भी उन्होंने वार्तालाप किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। अचानक उनके बीच पहुंचकर किया गया यह संवाद लोगों को बेहद आत्मीय लगा।

सीएम सुक्खू के इन छोटे-छोटे मानवीय पलों ने फिर साबित किया कि जनता से सीधा जुड़ाव उनका स्वभाव है, और यही उन्हें आम लोगों के दिलों के और करीब ले आता है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now