best news portal development company in india

मंडी : कलयुगी बहू ने बुज़ुर्ग सास–ससुर और पति को बेघर किया: बहू के नाम खरीदी जमीन पर बने घर से निकाला बाहर

SHARE:

मंडी : कलयुगी बहू ने बुज़ुर्ग सास–ससुर और पति को बेघर किया: बहू के नाम खरीदी जमीन पर बने घर से निकाला बाहर

 कारोबारी महेंद्र बेदी और उनकी पत्नी ने पुलिस से न्याय की लगाई गुहार

 — कहा, बुज़ुर्ग उम्र में सिर छिपाने को भी नहीं बचा घर

पोल खोल न्यूज। मंडी

 

मंडी शहर के वरिष्ठ कारोबारी 72 वर्षीय महेंद्र सिंह बेदी और उनकी 60 वर्षीय पत्नी ने एक मार्मिक घटना साझा करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने पति और सास-ससुर को घर से बाहर निकाल दिया है।

प्रेसवार्ता में महेंद्र बेदी ने बताया कि हिमाचल में कृषि भूमि खरीदने के लिए कृषि प्रमाण-पत्र अनिवार्य होने के कारण उन्होंने अपनी बहू के नाम से सौली खड्डू में जमीन खरीदी थी। बहू की मां ने भरोसा दिलाया कि “बहू भी बेटी समान होती है”, इसलिए उन्होंने यही मानकर उसके नाम से जमीन लेकर बैंक से 50 लाख का लोन लेकर घर बनाया।

महेंद्र बेदी ने कहा कि लोन की अदायगी भी वही कर रहे हैं, लेकिन बेटे-बहू के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाकर बहू ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनके ही घर को किराए पर दे दिया।

उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार को उनकी पत्नी बाजार गई थीं और वह दुकान पर थे। इसी दौरान बहू ने चार-पांच लोगों को घर में घुसाकर किराएदार बना दिया और उनके अपने ही सामान तक को अंदर से गायब कर दिया।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि उनकी लाइसेंसी बंदूक भी घर से गायब पाई गई। मामला पुलिस में दर्ज करवाने पर तलाशी के दौरान यह तथ्य सामने आया।

महेंद्र बेदी ने कहा कि सर्दी के मौसम में उनके पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा। वे अब कहां जाएं, इसी पीड़ा के साथ वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु ठाकुर से भी मिले और न्याय की मांग की।


इन्फो बॉक्स

📌 मामला एक नज़र में

  • पीड़ित: 72 वर्षीय महेंद्र सिंह बेदी व उनकी पत्नी
  • स्थान: सौली खड्डू, मंडी (हिमाचल)
  • जमीन क्यों खरीदी बहू के नाम:
    कृषि प्रमाण-पत्र न होने के कारण
  • किसने दिलाया भरोसा:
    बहू की मां — “बहू बेटी समान होती है”
  • कितना लोन लिया:
    50 लाख रुपये (अदायगी बुजुर्ग ही कर रहे हैं)
  • क्या हुआ:
    बहू ने कुछ लोगों को घर में किराएदार रख दिया
  • गायब सामान:
    पूरा घरेलू सामान और लाइसेंसी बंदूक
  • कार्रवाई:
    पुलिस में शिकायत, ASP अभिमन्यु ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now