
माता चिंतपूर्णी में प्रदेश चेयरमैन (केकेसी) राजीव राणा ने नवाया शीश, जेएमडी ग्रुप के कार्यक्रम में हुए सम्मानित
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनी लाडला, मंदिर न्यास संचालन समिति के सदस्य संजीव कालिया व रवि पराशर भी मौजूद रहे।

राजीव राणा ने कहा कि चिंतपूर्णी धाम से उन्हें हर बार नई ऊर्जा और सेवा का संकल्प मिलता है। “माता रानी की पावन चौखट पर आकर विश्वास और जनसेवा का संकल्प और मजबूत होता है,” उन्होंने कहा।

दर्शन के बाद प्रदेश चेयरमैन जेएमडी ग्रुप ऑफ कम्पनिज़ द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्रुप के मालिक राकेश सिंगल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह व सम्मान-पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
अपने संबोधन में राजीव राणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक जुड़ाव, स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने और क्षेत्र के आर्थिक-सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। “राकेश सिंगल जी द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं असंगठित कामगारों, कर्मचारियों, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग की आवाज़ को और बुलंद कर सकूं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि माता रानी की कृपा से वे आगे भी प्रदेश के मेहनतकश वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Author: Polkhol News Himachal









