
धंगोटा–दख्योड़ा–सठवीं सड़क 30 नवंबर तक रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
बड़सर उपमंडल की धंगोटा–दख्योड़ा–सठवीं सड़क पर मरम्मत एवं उन्नयन कार्य जारी रहने के चलते प्रशासन ने 30 नवंबर तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने और इसे शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से सड़क पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी गई है।
इस अवधि में क्षेत्र के वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग—महारल से होलट, जंगली, सठवीं और बाड़ा होकर धंगोटा—का उपयोग कर सकेंगे।
जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।


Author: Polkhol News Himachal









