best news portal development company in india

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मंडी से धर्मपुर जा रही निजी बस

SHARE:

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मंडी से धर्मपुर जा रही निजी बस

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी से धर्मपुर की ओर आ रही एक निजी बस बुधवार सुबह बनेरड़ी से आगे मलोन के पास पलट गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें :HP Assembly : विधानसभा के शीत सत्र के लिए पहुंचे 600 से ज्यादा प्रश्न

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के दाैरान बस में करीब 18 से 20 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now