
टौणी देवी स्कूल में नशा मुक्ति शपथ, छात्रों ने लिया जागरूक समाज का संकल्प
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन हमीरपुर के निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने नशे को स्वास्थ्य, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की।
प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) संजय कुमार ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण का संकल्प लिया।


Author: Polkhol News Himachal









