
ढटवाल के विकास को नई गतिः महारल में भारत पेट्रोलियम के इटवाल फिलिंग स्टेशन और 88.4 एफएम सामुदायिक रेडियो ‘ढटवाल की आवाज’ का भव्य उद्द्घाटन
पोल खोल न्यूज । (महारल) बिझड़
श्री श्री श्री 1008, राजेंद्र गिरि जी महाराज, सिद्धपीठ दियोटसिद्ध ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के इटवाल स्थित महारल में ढटवाल फिलिंग स्टेशन (भारत पेट्रोलियम कॉपरिशन लिमिटेड पेट्रोल पंप) कर उद्घाटन किया। बिझाडी-घोड़ी धबीरी मार्ग पर लगभग 20 किलोमीटर तक कोई पेट्रोल पंप नहीं था, जिससे ढटवाल के निवासियों को अपने वाहनों और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ईधन भरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब, महारल में ढटवाल फिलिंग स्टेशन, जो इस क्षेत्र के लगभग बीच में ही स्थित है, यह सुविधा स्थानीय लोगों को सहायता प्रदान करेगी और उनके समय और संसाधनों की बचत करेगी।

श्री श्री श्री 1008, राजेंद्र गिरि जी महाराज के आशीर्वाद से 88.4 एफएम पर एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन, ढटवाल की आवाज़ जो गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है, का भी औपचारिक शुभारंभकिया गया। यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन हिमाचल प्रदेश के 6 और देश के लगभग 550 संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशनों में से एक है। ढटवाल की आवाज़ मुख्य रूप से स्थानीय संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी विकासात्मक गतिविधियों को कवर करता है।
मुख्य अतिथि ने ढटवाल की आवाज के स्टूडियो से लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने महारल क्लस्टर में एचपी शिवा परियोजना में स्थानीय किसानी की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। इससे स्थानीय लोगों को फसलों के विविधीकरण में मदद मिलेगी और इस क्षेत्र में फलों की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा काने में मदद मिलेगी।

डटवालिया परिवार दद्वारा आयोजित इस समारोह में स्थानीय लोग, उनके प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान महानिदेशक, कुलदीप सिंह इटवालिया ने कहा कि यह सब उनके माता-पिता, परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों के आशीर्वाद से संभव हो सका।


Author: Polkhol News Himachal









