best news portal development company in india

वार्ड 4 बावड़ी में मृत साँप मिलने से मची हलचल, युवाओं की तत्परता से टला संकट

SHARE:

वार्ड 4 बावड़ी में मृत साँप मिलने से मची हलचल, युवाओं की तत्परता से टला संकट

बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर

 

वार्ड नंबर 4 स्थित बावड़ी में सोमवार सुबह एक मरा हुआ साँप मिलने से इलाके में चिंता का माहौल बन गया। एहतियातन पीने के पानी की सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई, ताकि किसी भी तरह की बीमारी या पानी के दूषित होने की संभावना रोकी जा सके।

स्थानीय युवाओं—संजू भाई, जोली भाई, अमन चौधरी, पवन कुमार, रवि भाई, सनी चौधरी, मनीष चौधरी, सेठु चौधरी और नीटू चौधरी—ने मिलकर तुरंत बावड़ी की पूरी सफाई की और मृत साँप को सुरक्षित तरीके से हटाया। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर पानी को पुनः उपयोग योग्य बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

ये भी पढ़ें :कुठेड़ा में 10 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया पटवार घर, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन

इसी बीच जल शक्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची और बावड़ी का निरीक्षण करने के बाद पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पानी पूरी तरह सुरक्षित है।

गाँव के युवाओं की इस एकजुटता और जागरूकता ने संभावित संकट को टाल दिया। नगर प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि सफाई व जांच पूरी होने तक बावड़ी का पानी उपयोग न करें और सहयोग बनाए रखें। गाँव की यह सामूहिक पहल साबित करती है कि सुरक्षित जल स्रोतों की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now