best news portal development company in india

Himachal : इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

SHARE:

Himachal : इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है। वहीं, इसमें धर्मशाला के तपोवन में होने जा रहे शीत सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई विभागों के एजेंडे भी कैबिनेट की बैठक में जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य अहम फैसले भी हो सकते हैं। बैठक 24 नवंबर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।

बता दें कि उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक सूरजकुंड में 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में शामिल होने खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 नवंबर को नई दिल्ली जा सकते हैं। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें :नहलों ने जयराम ठाकुर को भी पथभ्रष्ट कर दिया — सेवा संस्थाओं के नाम पर राजनीति का नंगा नाच

 

जीएसटी के आकलन, लेवी और वसूली पर चर्चा 17 नवंबर को राज्य सचिवालय में होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग विभाग आरडी नजीम की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें खनिजों पर जीएसटी के आकलन, लेवी और वसूली पर बैठक होगी। इस बैठक में उद्योग निदेशक और वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित होंगे। इसके अलावा बैठक में बीते वर्षों के राजस्व संग्रह और कर निर्धारण की समीक्षा होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now