best news portal development company in india

हमीरपुर में जयराम का एक सप्ताह में  दूसरा दौरा, सियासत गरमाई , महिला सम्मान समारोह से पहले कांग्रेस-भाजपा फिर आमने-सामने

SHARE:

हमीरपुर में जयराम का एक सप्ताह में  दूसरा दौरा, सियासत गरमाई

महिला सम्मान समारोह से पहले कांग्रेस-भाजपा फिर आमने-सामने

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

हमीरपुर  जिले में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लगातार दौरों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सर्व कल्याणकारी संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अब बुधवार को जयराम ठाकुर दूसरी बार हमीरपुर पहुंच रहे हैं। इस बार वे भाजपा विधायक आशीष शर्मा के विधानसभा क्षेत्र लंबलू में आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

जयराम ठाकुर के बढ़ते दौरों को कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस भाजपा को पांच गुटों में बंटी पार्टी करार दे रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहकड़ में रविवार को जयराम द्वारा सुक्खू सरकार पर बोले गए हमलों का कांग्रेस ने तल्ख जवाब दिया। विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया।

इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा भी मीडिया के सामने आए और संस्थाओं के नाम पर राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

अब बुधवार को लंबलू में होने वाला महिला सम्मान समारोह और जयराम ठाकुर की मौजूदगी प्रदेश की सियासत को नई ऊंचाई देगी। एक सप्ताह में उनका हमीरपुर जिला का दूसरा दौरा राजनीतिक तापमान और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now