best news portal development company in india

जय माता टौणी देवी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट: दूसरे दिन अभी तक खेले मैचों में लाहौल–स्पीति और कुल्लू की टीमें रहीं विजयी

SHARE:

जय माता टौणी देवी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट

दूसरे दिन अभी तक खेले मैचों में लाहौल–स्पीति और कुल्लू की टीमें रहीं विजयी

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणीदेवी में चल रहे अंडर-19 जय माता टौणी देवी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

लाहौल–स्पीति की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 50–40 से हराकर जीत अपने नाम की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और गति का परिचय दिया, लेकिन अंतिम क्वार्टर में लाहौल–स्पीति ने बढ़त बना ली।

दूसरे दिन के पहले मुकाबले में कुल्लू और सरकाघाट की टीमों के बीच कड़े संघर्ष वाला मैच खेला गया। आख़िरी मिनटों तक चले रोमांच में कुल्लू की टीम ने 52–49 से जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया।

पिछले कल डीएवी कांगड़ा ने हमीरपुर वॉरियर तथा हमीरपुर ने कांगड़ा को हराया।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 9 नवंबर (रविवार) को खेले जाएंगे, जिसके लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now