best news portal development company in india

नेशनल हाईवे-03 पर रफ्तार: हमीरपुर–आवाहदेवी तक काम ने पकड़ी तेजी, लोगों में दिखी नई उम्मीद

SHARE:

नेशनल हाईवे-03 पर रफ्तार: हमीरपुर–आवाहदेवी तक काम ने पकड़ी तेजी, लोगों में दिखी नई उम्मीद

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

नेशनल हाईवे नंबर-03 पर हमीरपुर से आवाहदेवी तक निर्माण कार्य ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। लंबे समय से लटके पड़े मुख्य कार्य—डंगे, नालियां और बाईपास के सुधार—अब तेज गति से पूरे किए जा रहे हैं। विभाग की सक्रियता से लोगों में उम्मीद जगी है कि कोट से लेकर आवाहदेवी तक का यह महत्वपूर्ण मार्ग 31 दिसंबर 2025 तक पूरी तरह चकाचक रूप में तैयार हो जाएगा।

ऊहल जंक्शन पर डंगे का निर्माण

टौणी देवी के ऊहल जंक्शन पर सिंगल लेन की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां अब मजबूत डंगा लगाया जा रहा है, जिससे मार्ग चौड़ा होगा और वाहनों की आवाजाही सुचारू होगी।

दरकोटी–ठाणा बाईपास का सुधार कार्य शुरू

दरकोटी और ठाणा बाईपास में मलबे पर बनी सड़क की हालत खराब थी। अब यहां टूटे हुए डंगों को हटाकर नए डंगे लगाए जा रहे हैं। इससे बाईपास की मजबूती और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

कोल्हूसिद्ध में नालियां, झनिक्कर तक नया गलियारा तैयार

कोल्हूसिद्ध क्षेत्र में नालियों का निर्माण तेज गति से चल रहा है। वहीं कोल्हूसिद्ध से झनिक्कर तक छोटे वाहनों के लिए नया गलियारा भी खोल दिया गया है, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिल गई है।

ये भी पढ़ें: टौणी देवी में अंडर-19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बिलासपुर ने टौणी देवी को 60- 11 से हराया।

टौणी देवी माता मंदिर की टूटी सीढ़ियां भी सुधरने की उम्मीद

स्थानीय लोगों को यह भी उम्मीद है कि पिछले दो वर्षों से अधूरी पड़ी टौणी देवी माता मंदिर की सीढ़ियों का कार्य भी अब जल्द शुरू होगा। खराब रास्ते के कारण यहां दिव्यांग पुजारिन बड़ी मुश्किल से मंदिर तक आ जा रही है। अन्य श्रद्धालु भी पिछले दो वर्ष से परेशान हैं । अब हालात सुधरने की उम्मीद है।

धूल–मिट्टी से राहत की तैयारी

टौणी देवी बाजार और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार निर्माण कार्य के चलते धूल-मिट्टी की दिक्कत बनी हुई थी। जैसे-जैसे डंगे और नालियां तैयार हो रही हैं, फाइनल टायरिंग से पहले सफाई और लेवलिंग कार्य भी तेज किया जा रहा है, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

हाईवे इंजीनियर ने दी जानकारी

हाईवे इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि, “फिलहाल डंगे और नालियां बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। फाइनल टायरिंग के लिए पूरी तैयारी है और इसे भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।”

स्थानीय लोगों में अब इस मार्ग के सुधार को लेकर एक सकारात्मक माहौल है, और उम्मीद है कि तय समय में NH-03 एक बेहतर, सुगम और सुरक्षित हाईवे के रूप में सामने आएगा।

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now