best news portal development company in india

जयराम ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि: 9 नवंबर को सराहकड़ में महिला सम्मान समारोह

SHARE:

जयराम ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि: 9 नवंबर को सराहकड़ में महिला सम्मान समारोह

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा 9 नवंबर को ग्राम पंचायत सराहकड़ के भरेटा में आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा सुजानपुर के मीडिया प्रभारी नरेंदर ठाकुर ने दी।

नरेंदर ठाकुर ने बताया कि यह समारोह सुबह 10 बजे आरंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा हमीरपुर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा पिछले 21 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय हैं। संस्था समय-समय पर जिला ही नहीं, प्रदेशभर में जनसेवा की पहलें करती रही है।

भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। आशा वर्करों व महिला कर्मियों के मानदेय में दो से अधिक बार वृद्धि की गई थी। ‘एक बीघा योजना’ से हजारों महिलाओं को स्वावलंबन का अवसर मिला, जबकि सरकारी बसों में 50% किराया छूट से महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से महिलाएं अस्पतालों में इलाज के लिए आभूषण तक बेचने को मजबूर हैं। लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं, जिससे पूर्व भाजपा सरकारों की यादें ताज़ा हो रही हैं।

उन्होंने सभी जिला भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now