best news portal development company in india

मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर 7–8 नवंबर को तरक्वाड़ी में, देवभूमि आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य सेवा महोत्सव

SHARE:

मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर 7–8 नवंबर को तरक्वाड़ी में, देवभूमि आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य सेवा महोत्सव

रजनीश शर्मा । हमीरपुर

हमीरपुर जिला के तरक्वाड़ी (भोरंज) क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर—देवभूमि आयुर्वेदिक अस्पताल तरक्वाड़ी (नज़दीक मोनाल रेस्टोरेंट) में 7–8 नवंबर (शुक्रवार एवं शनिवार) को दो दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर में सभी तरह की बीमारियों की जांच, परामर्श और टैस्ट पूरी तरह मुफ्त होंगे, जबकि दवाइयों पर भी भारी छूट उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल की ओर से बताया गया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो छोटी-बड़ी और गंभीर बीमारियों का बिना ऑपरेशन इलाज भी बताएगी।

किन-किन बीमारियों की जांच और परामर्श उपलब्ध

शिविर में लीवर, शुगर, पथरी, रसौली, थाइरॉयड, अवसाद (डिप्रेशन), हृदय रोग, अस्थमा, प्रोस्टेट, बवासीर, माइग्रेन, एलर्जी, PCOD, सेक्स एवं योन रोग, सर्वाइकल, हर्निया, दुबलापन, बदहजमी, किडनी रोग, पेट दर्द, मोटापा, एसिडिटी, चर्म रोग, कमर दर्द, घुटने का दर्द, रीढ़ का दर्द, कंधे का दर्द, कोहनी, पसली, हाथ, जांघ, गर्दन सहित जोड़ों के हर प्रकार के दर्द की जांच व उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बुकिंग करवाकर सुविधा का लाभ उठाएं

भीड़ को देखते हुए अस्पताल ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपना समय बचाने के लिए पहले से ही फोन पर बुकिंग करवा लें। संपर्क नंबर:
94187-27266, 62304-10979

देवभूमि आयुर्वेदिक अस्पताल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now