best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें अपडेट

SHARE:

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें अपडेट

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। उधर, कई इलाकों में रात का पारा लगातार गिर रहा है। ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में भी रातें ठंडी हो गई हैं। जबकि 11 स्थानों पर 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से धूप खिली हुई है। सुंदरनगर में सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा।

ये भी पढ़ें : भोटा के पास दर्दनाक सड़क हादसा — दो की मौत, चार गंभीर घायल

 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर आज शाम से 5 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 6 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मध्य-उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now