
सासन में महिला पर हमले का आरोपी नाबालिग निकला, पुलिस ने लिया हिरासत में
रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर उपमंडल के तहत आने वाले सासन गांव में महिला पर हुए हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को 14 वर्षीय नाबालिग युवक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सासन क्षेत्र में एक महिला पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई पहलुओं की पड़ताल की और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। जांच में यह खुलासा हुआ कि घटना को किसी वयस्क ने नहीं बल्कि स्थानीय नाबालिग किशोर ने अंजाम दिया था।
ये भी पढ़ें: सरकार का दावा : समय पर होंगे पंचायत चुनाव, वार्डों के पुनर्गठन का 90 फीसदी काम पूरा
पुलिस ने बाल संरक्षण कानून के तहत आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए मांग की है कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। एसपी हमीरपुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नाबालिग है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


Author: Polkhol News Himachal









