
विधायक कै रणजीत सिंह ने बगेहरा स्कूल में किए 12 लाख रु क़े कार्यों क़े उद्घाटन
पोल खोल न्यूज़ | सुजानपुर / हमीरपुर
वीरवार को सुजानपुर क़े विधायक कै रणजीत सिंह ने शहीद राकेश कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीर बगेहरा क़े वार्षिक परितोषक वितरण समारोह में मुख्यातिथि क़े तौर पर पहुंचे। विधायक का विद्यालय में पहुंचने पर खूब गरमजोशी क़े साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया। विधायक ने विद्यालय में कई विकासत्मक कार्यों का लोकर्पण किया जिसमे, पैवर टाइल, रेलिंग, रसोई घर क़े लिए शेड व कला मंच शामिल है। विधायक ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती को नमन वंदन करते हुए व दीप पर्वजलित करते हुए की। विद्यालय प्रधानाचार्या व स्टॉफ द्वारा विधायक को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चो द्वारा खूब रंगा रंग कार्यक्रम किए गए।

विद्यालय की प्रचार्या द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट रखी गयी है। प्रचार्या ने विधायक का धन्यवाद किया और कहाँ कि पिछली बार ज़ब महोदय आए थे तो हमने कुछ मांगे रखी थी जिनका महोदय द्वारा आके लोकर्पण कर दिया गया है जिसके लिए हम समस्त स्टॉफ, बच्चो व अभिवावको की ओर से आभार व्यक्त करती हूँ। प्रचार्या ने विधायक का टिंकरिंग लैब उपलब्ध करवाने हेतु भी धन्यवाद किया। इसके पश्चात विधायक ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि बच्चो क़े भविष्य की रेखा खींचना माता पिता व गुरुओं पर निर्भर करता है बच्चे क़े अंदर आगे बढ़ने की भावना उत्पन्न करना ही गुरुओं को कार्य होता है। ज़ब माता पिता व गुरु बच्चो क़े सामने उदाहरण पेश करते है तब बच्चे क़े अंदर स्वमय कुछ अलग करने की भावना उत्पन्न होती है। विधायक ने कहा की मेरे लिए भी बोहोत गर्व का क्षण है कि जहाँ मैं पढ़ा आज उस विद्यालय में विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने क़े लिए राशि प्रदान कर रहा हूँ।

ये भी पढ़ें : टौणी देवी में 7 नवंबर से अंडर-19 ओपन स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता
विधायक ने कहा विद्यालय में मंच मिलना एक शुरआत होती है और बच्चे इसी मंच से आगे बढ़ते है। विधायक ने कहा कि मैंने एक साल में इस विद्यालय क़े लिए 12 लाख रु की राशि प्रदान की है। ज़ब पिछली बार आया था तब यहां पर कला दिखाने क़े लिए कला मंच नहीं था मैंने घोषणा की थी की मंच भी बनेगा, रेलिंग भी लगेगी टाइल भी पड़ेगी तो रसोई घर में जहाँ बच्चे धुप बारिश में खाना खाते है वहाँ शेड भी बनेगा। लेकिन 3 बार क़े पूर्व विधायक यहां कई वर्ष आते रहे भाषण देते रहे लेकिन एक मंच का निर्माण नहीं करवा पाए जो की बहुत ही शमरनाक है।
विधायक ने कहाँ बच्चो क़े रंगा रंग कार्यक्रम हेतु विधायक ने अपनी ओर से 11,000रु की राशि दी साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने हैंडपम्प मोटर लगाने क़े लिए कहाँ वो भी लगा दी जाएगी और परीक्षा हॉल क़े लिए भी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी और विधायक ने कहाँ कि आगे भी जो जो कार्य मेरे करने क़े लिए होंगे वो विद्यालय क़े लिए किये जायेंगे। अंत में विधायक ने बच्चो को सम्मानीत किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष राजिंदर वर्मा जी, जोनल अध्यक्ष प्यार चंद, रतन चंद, बूथ अध्यक्ष प्रीतम चंद, सुनीता देवी, कैप्ट प्रकाश, स्थानीय प्रधान, विद्यालय स्टाफ, बच्चे व अभिवाक भारी मात्रा में उपस्थित रहे।


Author: Polkhol News Himachal









