best news portal development company in india

15 क्विंटल पनीर के सैंपल फेल, ऊना के विभिन्न क्षेत्रों और हमीरपुर जिले तक गई पनीर की खेप

SHARE:

15 क्विंटल पनीर के सैंपल फेल, ऊना के विभिन्न क्षेत्रों और हमीरपुर जिले तक गई पनीर की खेप

पोल खोल न्यूज़। ऊना

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों पंचकूला से ऊना में सप्लाई 15 क्विंटल पनीर और 11 क्विंटल मिठाई की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। बता दें कि लैब की जांच रिपोर्ट में पनीर के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे और फेल पाए गए हैं। हालांकि, इसी कंपनी की ओर से सप्लाई की जा रही मिठाइयों के सैंपल तो लिए गए, लेकिन उन्हें जब्त नहीं किया गया। अब जब पनीर के सैंपल फेल पाए गए हैं तो इन मिठाइयों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी संदेह के बादल मंडराने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला स्थित जिस कंपनी के पनीर के सैंपल फेल हुए हैं, वही कंपनी ऊना जिला सहित अन्य जिलों में भी मिठाई की सप्लाई कर रही है। यह भी सामने आया है कि कंपनी की ओर से पनीर जब्त किए जाने से पहले कई क्षेत्रों में पनीर और मिठाइयां सप्लाई की जा चुकी थीं। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक उन क्षेत्रों में जाकर कोई कार्रवाई नहीं की। सवाल उठ रहे हैं कि जब यह कारोबार लंबे समय से चल रहा था तो विभाग ने अपने स्तर पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पनीर के सैंपल में फॉरेन फैट और अधिक मात्रा में शुगर पाई गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फॉरेन फैट हानिकारक तेलों और केमिकल के प्रयोग से तैयार किया जाता है। असली पनीर जैसा स्वाद देने के लिए इसमें अतिरिक्त शुगर मिलाई जाती है। फॉरेन फैट शरीर में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ाता है, जिससे दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now