best news portal development company in india

लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद

SHARE:

लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद

पोल खोल न्यूज़ । लाहौल स्पीति

देश के सबसे ऊंचे और लंबे रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। बता दें कि निगम ने इस बार यह सेवा 11 जून को शुरू की थी, लेकिन बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिर्फ डेढ़ महीने बाद ही बस इस रूट पर दौड़ी।

अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे। यह बस सेवा चार दर्रों बारालाचा, नकीला, लाचुलुंगला और तंगलंगला से होकर गुजरती है और इसे देश की सबसे दुर्गम एवं ऊंचाई वाले रूटों में गिना जाता है। लेह से दिल्ली की दूरी करीब 1,026 किलोमीटर है। जिसे यह बस लगभग 36 घंटे में तय करती है।

केलांग बस अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण न केवल यह रूट प्रभावित हुआ, बल्कि हिमाचल प्रदेश और लद्दाख का पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित रहा। उन्होंने कहा इस बार लेह-दिल्ली बस सेवा नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में रही।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now