
बारी से डाकघर की ब्रांच सिसवा शिफ्ट , लोगों ने जताई नाराजगी, करेंगे धरना प्रदर्शन
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
ब्रांच पोस्ट ऑफिस बारी को सिसवा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में लोग एकत्रित हुए । लोगों ने बताया कि ग्राम बारीं, महाड़े तथा चाहड़ के समस्त निवासी ब्रांच पोस्ट ऑफिस बारी को सिसवा स्थानांतरित किए जाने का कड़ा विरोध करते हैं। महिला मंडल की सीनियर सदस्य अर्चना चौहान ने बताया कि यह पोस्ट ऑफिस पिछले लगभग 70 वर्षों से बारीं गांव में कार्यरत है और क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत सुविधाजनक रहा है।
ये भी पढ़ें: दुर्घटना की स्थिति में चालक नहीं, मालिक ही होगा अंतरिम मुआवजे का जिम्मेदार : हाईकोर्ट
अब इसे नेशनल हाईवे से हटाकर एक कोने में स्थित सिसवा ले जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष एवं रोष है। बारीं गांव में पोस्ट ऑफिस के लिए भवन भी उपलब्ध कराया गया है, अत स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ब्रांच पोस्ट ऑफिस को बारीं से सिसवा स्थानांतरित न किया जाए। यदि ऐ गया तो हम लोग इसके विरोध में उग्र प्रदर्शन करेंगे। विरोध का ज्ञापन सांसद अनुराग ठाकुर और मुख्य डाकपाल हमीरपुर को भी सौंपा जा रहा है।
इस मौके पर शीला देवी, कमला देवी, रीना देवी, रानी देवी, प्रमोद सिंह, बंसला देवी, प्रताप सिंह, दलजीत, बंदना, सुनना, नीना, ममता, तानो देवी, संतोष कुमारी, सविता देवी, पी के चौहान, रितु चौहान, किरण बाला, अनीता देवी, सतीश कुमार सुरेंद्र कुमार, मीरा देवी, राकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।



Author: Polkhol News Himachal









