
-
साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता मनीषा का हमीरपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
-
असंख्य खिलाड़ियों खेल प्रेमियों के सपने को पूरा किया मनीषा ने : नरेन्द्र अत्री
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए चार गुना 400 रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर मनीषा आज अपने गृह जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंची । अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मनीषा का होम ग्राउंड अनु सिंथेटिक ट्रैक पहुंचने पर स्थानीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियो व सामाजिक संस्था यस,हिमाचल ने गर्म जोशी के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यतः हिमाचल का खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके , हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री, साई एक्सीलेंस स्पोर्ट्स सेंटर की कार्यकारी प्रभारी ओलंपियन दिव्या , जिला खेल अधिकारी विवेक वर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर मनीषा के पिता प्रकाश ठाकुर व कोच राजेंद्र धीमान का भी अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। मनीषा ने इस मौके पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए। सामाजिक संस्था यस की ओर से अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने मनीषा, उनके पिता प्रकाश ठाकुर व कोच राजेंद्र धीमान को शॉल टोपी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें :गोल्डन गर्ल मनीषा का टौणी देवी में भाजयुमो बमसन मंडल ने किया भव्य स्वागत
नरेंद्र अत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मनीषा ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपना लक्ष्य पूरा किया है, अपने गांव, जिला ,प्रदेश व देश का सम्मान बढ़ाया है बल्कि उन संख्या खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों के सपने को पूरा किया है, जो इस सपने को हमीरपुर कॉलेज के इस खेल मैदान में पिछले लगभग 45- 50 वर्षों से अपने-अपने दौर में देखते आए हैं । मनीषा ने विषम परिस्थितियों रहकर भी जो मुकाम हासिल किया है वह वर्तमान व आने वाली पीढियां के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच प्रेम ठाकुर, जानी चौधरी, संजीव कुमार, नेहा, मंजू, पिंकी , हरप्रीत, फुटबॉल संघ की कोषाध्यक्ष नरेश राणा, एचपीसीए सदस्य दिनेश ठाकुर, कपिल शामा आदि गण मारने मौजूद रहे।


Author: Polkhol News Himachal









