best news portal development company in india

गोल्डन गर्ल मनीषा का टौणी देवी में विजय ट्रेडर्स एवं अटल प्रेम सेवा संस्था द्वारा भव्य स्वागत

SHARE:

गोल्डन गर्ल मनीषा का टौणी देवी में विजय ट्रेडर्स एवं अटल प्रेम सेवा संस्था द्वारा भव्य स्वागत

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल मनीषा का आज टौणी देवी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

विजय ट्रेडर्स और अटल प्रेम सेवा संस्था की ओर से आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मनीषा के पहुंचते ही लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि मनीषा ने न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनके इस प्रदर्शन से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह जगा है।

मनीषा ने भी लोगों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में वह और बेहतर प्रदर्शन कर देश का तिरंगा ऊंचा फहराने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर अटल प्रेम सेवा संस्था के अध्यक्ष विजय बहल ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र उट पुर की रहने वाली मनीषा की उपलब्धि पर पूरा क्षेत्र एवं देश हर्षित है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा हमीरपुर जिला में प्रदेश का पहला इंटरनेशन सिंथेटिक ट्रैक बिछाना इस उपलब्धि का आधार बना। उन्होंने मनीषा को शाल,टोपी, मोमेंटो और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एमएस डोगरा , संस्था के कार्यकारिणी सदस्य, सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी के एनएसएस के स्वयं सेवी तथा विजय ट्रेडर्स व्यापारिक प्रतिष्ठान के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now