best news portal development company in india

लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल, टौणी देवी की राशि चौहान नेशनल गेम्स में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

SHARE:

लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल, टौणी देवी की राशि चौहान नेशनल गेम्स में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

दीपा चौहान। टौणी देवी

लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल, टौणी देवी की छात्रा राशि चौहान ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। राशि चौहान पुत्री राजीव, का चयन ताइक्वांडो के अंडर-17 आयु वर्ग में 32 किलोग्राम भार वर्ग के लिए नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।

बता दें कि ताइक्वांडो की लड़कियों की नेशनल गेम्स प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश में 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। राशि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच सुशील कुमार, प्रधानाचार्या सुमन चौहान और प्रबंधक रणवीर सिंह चौहान को दिया।

ये भी पढ़ें: एन एस एस शिविर विद्यार्थियों के जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करेगा : सुनील चौहान सन्नी

राशि चौहान ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मेरा चयन ताइक्वांडो की नेशनल गेम्स में हुआ है। वही स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हमीरपुर और हमारे स्कूल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि राशि न केवल खेलों में बल्कि पढ़ाई में भी बहुत अच्छी है।

स्कूल प्रधानाचार्य ने राशि को नेशनल गेम्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now