best news portal development company in india

ऐतिहासिक कस्बे ताल में शराबियों का आतंक, पूरी रात मचाया हुड़दंग, पुलिस को दी सूचना, पंचायत प्रधान बोले – शिकायत आएगी तो होगी कार्रवाई

SHARE:

ऐतिहासिक कस्बे ताल में शराबियों का आतंक, पूरी रात मचाया हुड़दंग, पुलिस को दी सूचना, पंचायत प्रधान बोले – शिकायत आएगी तो होगी कार्रवाई

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला के ऐतिहासिक कस्बा ताल में शुक्रवार रात एक शराबी ने उत्पात मचाकर लोगों की नींद हराम कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेव शर्मा नामक व्यक्ति के घर के मुख्य गेट के बाहर शराबी पूरी रात हुड़दंग मचाता रहा। देर रात तक उनके शोर-शराबे से आसपास के लोग परेशान रहे।

ताल निवासी सुखदेव और इनकी पत्नी सत्या देवी ने बताया कि शराब के नशे में धुत ये व्यक्ति सरीन पुत्र रमेश चंद हाल ही में जेल से लंबी सजा काट बाहर आया है। वह गाली-गलौज करता रहता है और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे बुजुर्ग दंपत्ति में रोष है। इस बारे सीएम हेल्पलाइन 1100 तथा इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर भी फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सुखदेव और सत्या देवी ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है ताकि उन्हें यह व्यक्ति दोबारा मानसिक रूप से परेशान न करे।

शिकायत कर्ता सुखदेव शर्मा एवं सत्या देवी

ये भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर दिखाई सक्रियता, किया सेवा कार्यों का आयोजन

उधर ग्राम पंचायत ताल ( आमनेड) के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई जाती है, तो इस संबंध में पुलिस के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में देर रात शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now