best news portal development company in india

भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर दिखाई सक्रियता, किया सेवा कार्यों का आयोजन

SHARE:

भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर दिखाई सक्रियता, किया सेवा कार्यों का आयोजन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने विशेष सेवा कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर, भंडारा तथा भजन कीर्तन कार्यक्रम में “सेवा ही संगठन” के मंत्र को आगे बढ़ाया।

अर्चना चौहान ने कहा कि अनुराग ठाकुर न केवल क्षेत्र के विकास पुरुष हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा के नेतृत्व में हमीरपुर शहर, बड़सर और टौणी देवी क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें:Himachal : राजपत्रित अवकाश का कैलेंडर जारी, साल 2026 में रविवार को इतनी सरकारी छुट्टियां

अर्चना चौहान ने इस अवसर पर कहा —

“अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर और पूरे प्रदेश को नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा, खेल और बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।”

महिला मोर्चा के जिला के सभी दस महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अनुराग ठाकुर के दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now