best news portal development company in india

Himachal : राजपत्रित अवकाश का कैलेंडर जारी, साल 2026 में रविवार को इतनी सरकारी छुट्टियां

SHARE:

Himachal : राजपत्रित अवकाश का कैलेंडर जारी, साल 2026 में रविवार को इतनी सरकारी छुट्टियां

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

अगले साल यानि 2026 में पांच सरकारी छुट्टियां रविवार को होंगी। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से साल 2026 के राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिए हैं। वर्ष 2026 में दिवाली, शिवरात्रि, गुरु रविदास जयंती, परशुराम जयंती व पूर्ण राज्यत्व दिवस रविवार को आ रहे हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी, गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, परशुराम जयंती 19 अप्रैल और दीपावली 8 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ेंकैबिनेट बैठक आज, गांवों में नियमों के तहत भवन निर्माण पर होगा फैसला

कैलेंडर के अनुसार कुल 24 राजपत्रित अवकाश पूरे वर्ष में रहेंगे। जबकि 12 अराजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मियों के लिए रक्षाबंधन, करवा चौथ और भाई दूज पर तीन अवकाश अलग से हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर दो अवकाश जिला उपयुक्त घोषित कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अगले साल 26 जनवरी सोमवार और 15 अगस्त शनिवार को है। ऐसे में रविवार की छुट्टी मिलकर एक साथ दो अवकाश भी बन जाएंगे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now