

हमीरपुर में सेवा की मिसाल: निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने जरूरतमंद बेटी की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ
संजय ठाकुर | ऊहल
हमीरपुर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने एक बार फिर समाज में सेवा और मानवता का उदाहरण पेश किया है। ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर संगठन की टीम ने राशन सामग्री प्रदान कर परिवार की सहायता की।
इस अवसर पर संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेंद्र डोगरा, जीत राम जीवन राम, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, कुलवंत सिंह उर्फ मिंटू, सदस्य कुलदीप सिंह राणा, यूथ जिला उपाध्यक्ष निशांत, शम्मू गुलरिया और मनीष कुमार उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:Shimla: अब साल में तीन बार होंगी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्तियां
डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की मदद करना और सेवा की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि संगठन अब तक 15 निर्धन बेटियों की शादियों में सहयोग कर चुका है। डॉ. डोगरा ने कहा कि सेवा ही सच्ची साधना है, और निस्वार्थ भाव से किया गया हर कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।”
इस पहल के माध्यम से निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनी।






Author: Polkhol News Himachal









