
हमीरपुर में वाहन चोरी की वारदात, कार का टायर उड़ा ले गए चोर
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

जिला हमीरपुर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला लाहलड़ी गांव से सामने आया है, जहां गांव के निवासी नवीन पुत्र शमशेर सिंह की गाड़ी का कनैक्टर साइड का पीछे वाला टायर अज्ञात चोर चुरा ले गए। घटना 15 अक्टूबर 2025 की रात की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :भाजपा महिला मोर्चा ने धूमल से प्राप्त किया मार्गदर्शन और आशीर्वाद
सुबह जब नवीन ने अपनी गाड़ी देखी तो उसमें पुराना फटा हुआ टायर लगा हुआ पाया गया, जबकि असली टायर गायब था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Author: Polkhol News Himachal









