
चाहड़ आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान का किया आयोजन
पोल खोल न्यूज़। हमीरपुर

चाहड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक पोषण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र में उपस्थित सभी लाभार्थियों के बच्चों का वजन और लंबाई मापी गई, ताकि उनके विकास की स्थिति का सही आंकलन किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों को घर में बनने वाले पोषक आहार और संतुलित भोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें सलाह दी गई कि बाहर का फास्ट फूड जितना संभव हो, कम से कम लें और बच्चों के भोजन में पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त मात्रा शामिल करें।
ये भी पढ़ें:Himachal: हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
कार्यकर्ता सीता देवी ने कहा कि चीनी, तेल और नमक का सीमित उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि इनका अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। साथ ही, कार्यक्रम में हस्तशिल्प वस्तुओं और उनके महत्व पर भी चर्चा की गई।


Author: Polkhol News Himachal









