best news portal development company in india

Himachal: हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

SHARE:

Himachal: हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

फागू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस की चपेट में आया व्यक्ति हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ। वहीं, आईजीएमसी शिमला ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। फागू में मृतक सरफराज पुत्र बकील अहमद निवासी गांव डबकी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बार्बर की दुकान करता था। सरफराज घर जाने के लिए फागू चौक पर बस का इंतजार कर रहा था।

हरियाणा रोडवेज की बस जब फागू बस स्टॉप पर रुकी, तो सरफराज ने आगे के दरवाजे खोलना चाहा, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद सरफराज बस के पिछले दरवाजे की ओर गया तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास सरफराज बस के टायर के नीचे आ गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए सरफराज को निजी वाहन के जरिये आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा चालक वेद प्रकाश की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण बताया गया है। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें :Himachal : आपदा के लिए पंचायतें भी होंगी तैयार, भर्ती होंगे युवा आपदा मित्र

सरफराज की मौत के बाद उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरफराज उन्हें फागू लेकर आया था। अपनी तीन बेटियों का दाखिला उसने फागू के सरकारी स्कूल में करवाया है, ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना पाएं। अपनी बीवी और अपने बेटे को लेने घर से निकला सरफराज अब कभी वापस नहीं लौटेगा। स्थानीय लोगों ने बताया की मिलनसार व्यवहार रखने वाले सरफराज का सपना उसकी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर अपने पांव पर खड़े होने लायक बनाना था। इसके लिए वह दिनरात मेहनत कर रहा था। उसकी सबसे बड़ी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now