best news portal development company in india

अब हमीरपुर में लगा ड्रैगन फ्रूट का बगीचा, 5 कनाल जमीन पर 5 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट का हुआ उत्पादन

SHARE:

अब हमीरपुर में लगा ड्रैगन फ्रूट का बगीचा, 5 कनाल जमीन पर 5 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट का हुआ उत्पादन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई एवं कम नमी वाले क्षेत्रों में भी पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा और नर्सरी तैयार करके एक नया प्रयोग किया गया है, उद्यान विभाग से लगभग 29,160 रुपये की सब्सिडी लेकर पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा लगाया। बागीचे में विशेष प्रकार के 216 पोल लगाए और हर पोल पर चार-चार पौधे लगाए। इस प्रकार, बागीचे में कुल 864 पौधे लगे हैं और इस सीजन में कुछ पौधों में पहली फसल भी आ गई है। शुरुआती दौर में ही बागीचे में लगभग पांच क्विंटल पैदावार हुई है। इस फल को बाजार में 200 से ढाई सौ रुपये प्रति किलोग्राम दाम बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक बागीचे में एक पोल लगाने और उस पर चार पौधे लगाने पर दो हजार से ढाई हजार रुपये तक खर्च आता है। लेकिन, एक बार पौधा तैयार हो जाने के बाद वह किसान को लगातार अच्छी आय देता है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और बाजार में दाम भी अच्छे मिल जाते हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों-बागवानों के लिए काफी फायदेमंद एवं सुविधाजनक साबित हो सकती है। इस बारे में प्रगतिशील बागवान राजेंद्र कुमार ने बताया कि अब उन्होंने इस फल की नर्सरी भी तैयार कर दी है, जहां से अन्य किसान भी इसके पौधे ले सकते हैं। इस प्रकार, ड्रेगन फ्रूट का यह बागीचा अन्य किसानों-बागवानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now