best news portal development company in india

हिमाचल के 100 विद्यालयों में CBSE पैटर्न पर होगी पढ़ाई, यूनिफॉर्म भी होंगे नए

SHARE:

हिमाचल के 100 विद्यालयों में CBSE पैटर्न पर होगी पढ़ाई, यूनिफॉर्म भी होंगे नए

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में अब नए पैटर्न और नए कलेवर के साथ बच्चों को पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। स्कूल भवन और बच्चों की वर्दी के रंग अलग होंगे। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में खास अंदाज में पढ़ाई होगी।

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से 100 स्कूलों में CBSE पैटर्न पर पढ़ाई होगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के 100 स्कूलों को प्रथम चरण में CBSE पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। विभाग को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों का रंग अलग होगा और विद्यार्थियों की वर्दी भी ख़ास होगी। स्मार्ट कक्षाओं और मेस की व्यवस्था के साथ पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। इन स्कूलों में खेल-कूद और अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह वाले आकर्षक कैंपस तैयार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश : सड़क संपर्क बहाल होने के बाद ही होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव

 

समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सीएम सुक्खू के बताया कि प्रदेश में सीबीएसई के मापदंड पूरा करने वाले अब तक 86 स्कूलों की पहचान की जा चुकी है। इस पर सीएम ने अधिकारियों को शेष स्कूलों में सीबीएसई के मापदंड जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रही है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। शिक्षा विभाग में खाली पड़े अध्यापकों के पदों को भरा जा रहा है। प्रदेश की वर्तमान सरकार के प्रयासों से हिमाचल गुणात्मक शिक्षा में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इन स्कूलों में एक अच्छा कैम्पस तैयार होना चाहिए, जहां खेलकूद गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जगह हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील का पत्थर साबित होंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि, हर जिले में स्टेट ऑफ आर्ट कॉलेज बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सभी प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होंगी, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now