
दिवाली से पहले दिहाड़ीदारों, ऑउटसोर्स कर्मियों और शिक्षकों सहित इन श्रेणियों का बढ़ा मानदेय
पोल खोल न्यूज़। शिमला

पंचायत और नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ गया है। बता दें कि सीएम सुक्खू ने यह तोहफा दिवाली से ठीक पहले दिया है। इसके अलावा दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी भी बढ़ा दी गई है। लंबरदारों, एसएमसी शिक्षकों, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ाया है। इसके लिए बुधवार को सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से अधिसूचनाएं जारी करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड-डे मील वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5,000 रुपये किया है। इसी तरह 877 एसएमसी सीएंडवी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये, 833 एसएमसी प्रवक्ताओं व डीपीई के मानदेय को 500 बढ़ाकर 19,378 रुपये किया गया है। 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 बढ़ाकर 19,378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का 500 बढ़ाकर 13,762 रुपये और 31 जल वाहकों का मानदेय 500 बढ़ाकर 5,500 रुपये किया है।
बताते चलें कि राज्य सरकार ने स्पेशल पुलिस अधिकारी के मानदेय में 300 रुपये, ऑउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये तथा आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दिहाड़ीदारों व पार्टटाइम वर्करों की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 की है। सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500, 1399 पंचायत चौकीदारों का भी 500 रुपये बढ़ोतरी कर 8,500 रुपये किया है। 970 राजस्व चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी कर 6,300 रुपये किया है। 3,304 लंबरदारों के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 4,500 रुपये किया है।
ये भी पढ़ें:Himachal : भारी बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी ठंड, लाहाैल में सेब को नुकसान
राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष का बढ़ाकर 19,000 किया है। जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8,300 रुपये, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हजार रुपये, उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय 600 रुपये बढ़ाकर 9,000 रुपये, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 7,500 रुपये किया गया है। ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि के साथ 7500 रुपये, उप प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5,100 रुपये व ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 2,100 रुपये किया गया है।
वहीं नगर निगम के मेयर के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 25 हजार रुपये, डिप्टी मेयर के मानदेय में एक रुपये बढ़ाकर 19 हजार रुपये, पार्षदों के मानदेय में एक हजार रुपये बढ़ोतरी कर 9,400 रुपये किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये बढ़ोतरी कर 10,800 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी कर 8,900 रुपये, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4,500 रुपये, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर 9,000 रुपये, उप प्रधान के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ोतरी कर 7,000 रुपये तथा नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4,500 रुपये किया गया है।


Author: Polkhol News Himachal









