best news portal development company in india

हिमाचल : मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सक भी देंगे रात्रि सेवाएं

SHARE:

हिमाचल : मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सक भी देंगे रात्रि सेवाएं

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रात्रि को भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं देंगे। वहीं, आपातकालीन विभाग, मेडिसन और सर्जरी में इन डॉक्टरों की रात्रि सेवाएं भी ली जाएगी। अभी रात्रि में पीजी डाक्टर सेवाएं देते रहे हैं। कॉल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाता है। मरीजों को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो, इसके चलते प्रदेश सरकार इसे सख्ती से लागू करने जा रही है।

बाटे चलें कि रात्रि में भी आपातकालीन विभाग में मरीजों की भीड़ रहती है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को संबंधित विभागों के वार्डों में भेजा जाता है, लेकिन ज्यादातर गंभीर मरीजों को आपातकालीन विभाग में ही रखा जाता है। हिमाचल प्रदेश में यह सेवाएं मेडिकल कॉलेजों के अलावा आदर्श अस्पताल में मुहैया होगी। मेडिकल कॉलेज के हर विभाग में पांच से 6 स्पेशलिस्ट डाॅक्टर हैं, जबकि आदर्श अस्पतालों में भी 6 स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें: पुलिया से नीचे गिरी निजी बस, 6 लोग घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

वहीं, इसमें गायनी, मेडिसन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलाॅजिस्ट और आर्थोपेडिक्स शामिल हैं। गांव के लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर न रहना पड़े, इसके चलते हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्रों में इन अस्पतालों को खोला जा रहा है। 50 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श अस्पताल खोलने के साथ-साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की गई है।

 

इसके साथ ही उपकरण मुहैया कराए गए हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में भी 20 साल पुराने उपकरणों को भी बदला जा रहा है। सभी कॉलेजों में नए एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, आदर्श अस्पतालों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में डाॅक्टरों के स्टाफ के साथ साथ नर्सों की तैनाती की गई है। तीन महीने के भीतर स्वास्थ्य विभाग में 600 नर्सों की तैनाती की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now