
यूथ कल्ब ऊटपुर 19 अक्तूबर को लगा रहा रक्तदान शिविर
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहा यूथ क्लब ऊटपुर 19 अक्तूबर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। क्लब के वरिष्ठ सदस्य राकेश चंद ने बताया कि यह रक्तदान शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊटपुर तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर में रविवार 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 4-00 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816319507, 9891997451, 9816377662, 7876106865, 9459391118 पर संपर्क करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें :त्योहारी सीजन में चलेगा मेगा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, होगी छह माह तक की कैद


Author: Polkhol News Himachal









