best news portal development company in india

डिलीवरी के बाद या मेनोपॉज़ के पास, पेल्विक हेल्थ अब आसान

SHARE:

डिलीवरी के बाद या मेनोपॉज़ के पास, पेल्विक हेल्थ अब आसान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

आस्था हॉस्पिटल हमीरपुर में नई तकनीक से यूरिन लीक और कमजोरी का समाधान करने की सुविधा शुरू की गई है। बस 30 मिनट में पेल्विक हेल्थ का चमत्कार – आस्था हॉस्पिटल हिमाचल में यह नई टेक्नॉलॉजी लाया है।आपको बता दें कि आस्था हॉस्पिटल ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार Alfons Electromagnetic Chair और Sabrina Laser Therapy की शुरुआत की है। यह तकनीक महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करती है।

विशेष ऑफर और कीमत

चंडीगढ़ और दिल्ली में इस ट्रीटमेंट की लागत 25,000 से 40,000 रुपये होती है, लेकिन आस्था हॉस्पिटल इसे मात्र 20,000 रुपये में उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही, Welcome Discount ऑफर भी पेश किया गया है:

पहले 200 रोगियों के लिए 65% छूट (नेट 7,000 रुपये)

अगले 1,000 रोगियों के लिए 50% छूट (नेट 10,000 रुपये)

उसके बाद 1,000 रोगियों के लिए 45% छूट (नेट 11,000 रुपये)

 

स्लॉट केवल ₹50 देकर बुक किए जा सकते हैं।

ट्रीटमेंट के फायदे

प्रेस इंटरव्यू में हॉस्पिटल की डायरेक्टर ने कहा:
“जैसे हम जिम जाकर अपनी बॉडी फिट रखते हैं, वैसे ही पेल्विक फ्लोर मसल्स को भी स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखना ज़रूरी है। Alfons चेयर पर सिर्फ 30 मिनट बैठने से लगभग 12,000 कीगल एक्सरसाइज़ अपने आप होती हैं। न पसीना बहाना है, न मेहनत करनी है। बस कुर्सी पर बैठिए और रिज़ल्ट खुद महसूस करें।

यह ट्रीटमेंट विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद है, जिनकी डिलीवरी या सी-सेक्शन को 2–3 महीने हो चुके हैं, जो मेनोपॉज़ के करीब हैं, जिन्हें खाँसने, छींकने या दौड़ने पर यूरिन लीक होता है, या जिन्हें बाथरूम तक पहुँचने से पहले पेशाब निकल जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर कोई समस्या न भी हो, तो हर महिला इसे प्रिवेंशन के तौर पर कर सकती है। जैसे हम चेहरे पर झुर्रियाँ रोकने के लिए फेशियल कराते हैं, वैसे ही यह ट्रीटमेंट पेल्विक हेल्थ को यंग और फिट बनाए रखता है।”

पुरुषों के लिए भी फायदेमंद

पुरुष भी इससे लाभ उठा सकते हैं। प्रोस्टेट सर्जरी या अन्य ऑपरेशन के बाद पेशाब रोकने में मुश्किल या इरेक्टाइल प्रॉब्लम होने पर यह ट्रीटमेंट असरदार साबित होता है।

खासियत और सुविधा

न कोई दर्द

न कोई साइड इफ़ेक्ट

कपड़े बदलने की भी ज़रूरत नहीं

बस 30 मिनट कुर्सी पर बैठिए और रिज़ल्ट खुद महसूस कीजिए।

आस्था हॉस्पिटल का विज़न

आस्था हॉस्पिटल ने यह तकनीक सिर्फ ट्रीटमेंट तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि लोगों को पेल्विक हेल्थ के प्रति जागरूक भी करना चाहा है। अस्पताल का मानना है कि हेल्थ प्रिवेंशन और इलाज दोनों एक साथ होना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now