best news portal development company in india

Maa Siddhidatri Aarti : नवरात्री के नौंवे दिन करें मां सिद्धिदात्री की आरती

SHARE:

Maa Siddhidatri Aarti : नवरात्री के नौंवे दिन करें मां सिद्धिदात्री की आरती

पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर

नवरात्रि का आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का अंतिम रूप हैं, जिन्हें सभी सिद्धियों की दात्री माना जाता है। इनकी पूजा से भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन में सफलता, सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

मां सिद्धिदात्री की आरती

जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जब भी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥

ये भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए पूजाविधि और महत्व*

 

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है॥

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥

तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली॥

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा॥

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now