best news portal development company in india

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की बेटी अंशिका चंदेल का भारतीय नर्सिंग सर्विसेज में चयन

SHARE:

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की बेटी अंशिका चंदेल का भारतीय नर्सिंग सर्विसेज में चयन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगबाड़ा ,गांव डबोह की बेटी अंशिका पुत्री अजय चंदेल का चयन भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेस (एम एन एस) में हुआ है। अंशिका ने नीट 2025, जिसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मई 2025 में आयोजित किया गया था, में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इसके आधार पर भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा आर्मी नर्सिंग सर्विसेज के लिए आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आर्मी अस्पताल आर आर दिल्ली में चार साल प्रशिक्षण के बाद आर्मी नर्सिंग सर्विसेज में लैफ्टिनैंट के पद पर सेवाएं देगी।

ये भी पढ़ें:पंचायत प्रधान ने रेत-बजरी सप्लायर से प्रति टिप्पर मांगे 500 रुपए

इस गौरवमयी उपलब्धि ने न केवल अंशिका के माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंशिका ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों, डी ए वी स्कूल ग्रयोह, और न्यू गुरुकुल स्कूल के समस्त अध्यापकों को दिया है, जहां से उन्होंने अपनी दसवीं और बारहवीं की शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता, एक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक और वर्तमान में पटवारी (बराड़ा) के पद पर कार्यरत हैं, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं तथा माता तृप्ता देवी गृहणी है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now