best news portal development company in india

Asia Cup 2025 Prize Money: पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI से मिली 21 करोड़ रुपए की इनाम राशि

SHARE:

Asia Cup 2025 Prize Money: पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI से मिली 21 करोड़ रुपए की इनाम राशि

स्पोर्ट्स डेस्क। पोल खोल न्यूज

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। ये टीम इंडिया का रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब रहा। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात हुई। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी और 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। ये टीम इंडिया की 2016 Men टी20 एशिया कप के बाद इस फॉर्मेट में दूसरी जीत रही। एशिया कप के 17वीं एडिशन जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात हुई।

ये भी पढ़ें: Shimla: निजी डे बोर्डिंग स्कूल हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान, छानबीन शुरू

 

बीसीसीआई ने भारत की पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद दुबई में ये एलान किया कि भारतीय क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि ये एक बेहतरीन जीत है और बीसीसीआई 21 करोड़ रुपये प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को देने का एलान करता है, जो इस एशिया कप का हिस्सा रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now