

Maa Mahagauri Aarti : नवरात्रि की अष्टमी पर जरूर गाएं मां महागौरी की आरती
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी की पूजा का होता है। माता को देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप माना जाता है जो कि भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार गौर वर्ण वाली मां महागौरी की अष्टमी की दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साधक की सभी कामनाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं। माँ महागौरी की पूजा करने पर साधक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और उसे सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। कष्टों को दूर करके कामनाओं को पूरा करने वाली मां महागौरी की पूजा तब तक अधूरी मानी जब तक आप उनकी आरती नहीं करते हैं। आइए मां महागौरी की महिमा का गुणगान करने वाली आरती गाते हैं।
मां महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया.
जया उमा भवानी जय महामाया..
हरिद्वार कनखल के पासा.
महागौरी तेरा वहां निवासा..
चंद्रकली और ममता अंबे.
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे..
भीमा देवी विमला माता.
कौशिकी देवी जग विख्याता..
ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, हर मुराद होगी पूरी
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा.
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा..
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया.
उसी धुएं ने रूप काली बनाया..

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया.
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया..
तभी मां ने महागौरी नाम पाया.
शरण आनेवाले का संकट मिटाया..

शनिवार को तेरी पूजा जो करता.
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता..
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो.
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो..
Author: Polkhol News Himachal









