best news portal development company in india

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 36 करोड़ के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

SHARE:

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 36 करोड़ के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

रजनीश शर्मा । हमीरपुर 

हमीरपुर विधानसभा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  का हमीरपुर को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए धन्यवाद किया।
डॉ. वर्मा ने बताया कि बीते जून माह में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर तलाशी गांव से शिवनगर तक सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री  के आदेश अनुसार न केवल स्वयं वहां जाकर जनता की समस्या समझी, और इस सड़क को मुख्यमंत्री   ने नाबार्ड योजना में शामिल कर 9 करोड़ 44 लाख रुपए की स्वीकृति दिलवाई। डॉ. वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार इस सड़क का सपना साकार हो रहा है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि श्रेय लेने की राजनीति के तहत सदर विधायक बार-बार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति अब जनता समझ चुकी है।  ऐसी ही ढोंग की राजनीति करते हुए सदर विधायक पिछले सप्ताह भी  जिलाधीश  के पास पहुंचे और जो दो पुल जमली और गुदवीं खड्ड पर बन रहे हैं उनके निर्माण से पहले पुराने पुलों को ना  तोड़ा जाए और वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके ठेकेदारी छोड़ने के बाद भी सड़क निर्माण कार्यों को लेकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं करना PWD विभाग का काम है और विभाग के काबिल अफसर तथा ठेकेदार इसे जनता की सुविधा के अनुसार पूरा करते हैं।
डॉ. वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात दी है।
नेरी कॉलेज के लिए दो छात्रावास (8.5–8.5 करोड़) और हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के लिए एक छात्रावास (8.5 करोड़) स्वीकृत किए हैं। यह कुल 26 करोड़ रुपए की योजना है, जिससे छात्राओं को शहर से दूर रहकर पढ़ाई करने की समस्या से निजात मिलेगी।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री  ने शनि देव मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वहीं, हमीरपुर के बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड को लेकर भी उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिया। पहले 66 करोड़ से शुरू हुई इस योजना की लागत अब बढ़ाकर 123 करोड़ रुपए कर दी गई है, ताकि इसे विश्वस्तरीय बस अड्डा बनाया जा सके।
डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  का यह कदम हमीरपुर की जनता के लिए बड़ी सौगात है और इसके लिए समूचा क्षेत्र उनका हृदय से आभारी है।
इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक विवेक कटोच, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिवस ठाकुर, उपाध्यक्ष रजत राणा, शहरी कांग्रेस यूथ उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिन्हास, पूर्व पार्षद हर्ष कालिया, धनेड  प्रभारी दीपक भारद्वाज, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम चौधरी,  पूर्व प्रधान कमल पठानिया, जिला परिषद सदस्य महेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.सी. डोगरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now