best news portal development company in india

अर्चना चौहान को फिर  मिला बीजेपी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर में अध्यक्ष का दायित्व

SHARE:

अर्चना चौहान को फिर  मिला बीजेपी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर में अध्यक्ष का दायित्व

रजनीश शर्मा । हमीरपुर 

भाजपा आला कमान ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित वरिष्ठ नेत्री अर्चना चौहान की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर फिर से तैनाती की है। वह निवर्तमान जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष थी  और इन्हें दोबारा इसी पद पर जिम्मेवारी सौंपी गई हैं।  इससे पहले अर्चना चौहान 2015 से 2019 तक महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पद पर अपनी सेवाएं दें चुकी है। 2019 से 2023 महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। अर्चना चौहान टौणी देवी के बारी गांव की निवासी हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व पूर्व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश के प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी  ठाकुर ,  जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश  ठाकुर, बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा तथा सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का आभार प्रकट किया हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे  जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी से निभाऊंगी तथा पार्टी को और सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि वह जिले के पांचो मंडलों मैं महिला मोर्चा की नई टीमों का जल्दी ही गठन करवाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की महिला मोर्चा अपना पूरा सहयोग देगा ताकि आने वाले पंचायतीराज चुनावो  और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय का परचम लहरा सके।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now