
हिमाचल में एक और SDM पर महिला पंचायत सचिव ने लगाए दुराचार के आरोप
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, अब DGP को जांच के आदेश।
पोल खोल न्यूज
कुल्लू की महिला पंचायत सचिव ने एसडीएम विकास शुक्ला पर दुराचार और गर्भपात के आरोप लगाए, पुलिस कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मुख्य सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एसडीएम के बाद अब एक और अधिकारी पर दुराचार के आरोप लगे हैं कुल्लू जिले के महिला पंचायत सचिव ने यह आरोप लगाए हैं और साथ ही कहा कि बीते एक साल से इस मामले में पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया है अब महिला ने हिमाचल हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है वहीं, सूबे के मुख्य सचिव ने भी इस मामले में डीजीपी को एक्शन लेने के लिए इमेल लिखा है इस पूरे मामले पर संपर्क करना पर एसडीएम ने फोन नहीं उठाया। जब दोबारा संपर्क किया तो उनका नंबर बिजी आया।

Author: Polkhol News Himachal









