best news portal development company in india

टौणी देवी सिविल अस्पताल का सेप्टिक टैंक लीक, दुकानदार हो रहे परेशान, बीमारी फैलने का खतरा

SHARE:

टौणी देवी सिविल अस्पताल का सेप्टिक टैंक लीक, दुकानदार हो रहे परेशान, बीमारी फैलने का खतरा

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी सिविल अस्पताल का सेप्टिक टैंक करीब एक सप्ताह से लीक हो रहा है और गंदगी बाजार में पहुंच रही है। टौणी देवी – टपरे रोड पर करीब बीस दुकानदार इस गंदगी से परेशान है। क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है। स्थानीय दुकानदारों डिंपल, अभिनंदन , कश्मीर सिंह ने कहा है कि इस बारे अस्पताल प्रशासन को भी सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। टौणी देवी अस्पताल चौक पर बैठी सवारियों संगीता, रमेश, कल्याण, तरसेम , अजय इत्यादि ने कहा कि सेप्टिक टैंक की लीकेज की दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा है। अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगह पर ऐसी लापरवाही भरी पड़ सकती है। मरीजों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने सेप्टिक टैंक की लीकेज को तुरंत ठीक करने की मांग की है।

इस बारे बीएमओ टौणी देवी डॉक्टर रमेश रत्तू ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंक की लीकेज शीघ्र ही ठीक कर दी जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now