best news portal development company in india

पंचायतनामा : ग्राम पंचायत बारी के बने अब 7 वार्ड , 1597 वोटरों में 784 पुरुष, 813 महिलाएं , 26 सितंबर तक मांगे ऑब्जेक्शन

SHARE:

पंचायतनामा : ग्राम पंचायत बारी के बने अब 7 वार्ड , 1597 वोटरों में 784 पुरुष, 813 महिलाएं , 26 सितंबर तक मांगे ऑब्जेक्शन

रजनीश शर्मा । हमीरपुर

हमीरपुर जिला के बमसन खंड की ग्राम पंचायत बारी के अब 7 वार्ड होंगे। जानकारी के मुताबिक झनिक्कर , बारी और छत्रैल के दो दो वार्ड होंगे जबकि चाहड़ का एक वार्ड है। अभी तक वोटर लिस्ट में पंचायत के 7 वार्डों में कुल 1597 वोटर रजिस्टर्ड हुए हैं जिनमें 784 वोटर और 813 महिला मतदाता हैं। 26 सितंबर तक ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं जिनमें कई मृत मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे तथा कुछ नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे। वार्ड वाइज वोटरों का ब्यौरा इस प्रकार से है……..

वार्ड नंबर 1 झनिक्कर l : इस वार्ड में कुल 249 मतदाताओं में से 115 पुरुष तथा 134 महिला मतदाता हैं ।

वार्ड नंबर 2 झनिक्कर ll : वार्ड नंबर 2 झनिक्करll में कुल 122 मतदाता हैं जिनमें 64 पुरुष और 58 महिला मतदाता हैं।

वार्ड नंबर 3 बारी l : वार्ड नंबर 3 बारी l में कुल मतदाताओं की संख्या 213 है जिनमें 108 पुरुष और 105 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वार्ड नंबर 4 बारी l : वार्ड नंबर 4 बारीll में कुल 207 वोटर हैं जिनमें 104 पुरुष और 103 महिला मतदाता हैं।

वार्ड नंबर 5 चाहड़ : ग्राम पंचायत बारी के वार्ड नंबर 5 चाहड़ में कुल 282 मतदाता है, जिनमें 145 पुरुष और 137 महिला मतदाता है।

ये भी पढ़ें:हिमाचल में एक दिन की राहत के बाद फिर महंगाई का झटका, बढ़े सीमेंट के दाम

वार्ड नंबर 6 छत्रैल l : छत्रैल l के वार्ड में कुल 252 मतदाता हैं जिनमें 117 पुरुष और 135 महिला मतदाता हैं।

वार्ड नंबर 7 छत्रैल ll : ग्राम पंचायत बारी के वार्ड नंबर 7 छत्रैल ll में कुल मतदाताओं की संख्या 272 है जिनमें 131 पुरुष और 141 महिला मतदाता है।

खास बात यह है कि वार्ड नंबर 5 चाहड़ मतदाताओं के हिसाब से ग्राम पंचायत बारी का सबसे बड़ा वार्ड है जिसमें 282 वोटर हैं। झनिक्कर के दोनों वार्डों के कुल मतदाता 371 , बारी के दोनों वार्डों के कुल वोटर 420 और छत्रैल के दोनों वार्डों के कुल मतदाता 524 है। अभी यह फाइनल लिस्ट नहीं है क्योंकि कुछ नाम और जुड़ेंगे और कुछ मतदाताओं के नाम मृत्यु के बाद लिस्ट से कट जाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now