best news portal development company in india

बिलासपुर: महिला का आरोप, पति के आतंकियों से हैं संबंध, मेरी जान को खतरा

SHARE:

बिलासपुर: महिला का आरोप, पति के आतंकियों से हैं संबंध, मेरी जान को खतरा

पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के कोट गांव के एक व्यक्ति की ओर से जम्मू संभाग के कठुआ में मायके में रह रही पत्नी को गैर कानूनी मुस्लिम शरीयत के अनुसार तलाकनामा रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से भेजे जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को महिला भराड़ी थाना पहुंची और पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उसका पति आतंकवादियों से मिला हुआ है, जो कभी भी उसे मरवा सकता है।

ये भी पढ़ें :Kangra: अनियंत्रित होकर पलटी एचआरटीसी बस, विद्यार्थियों सहित 35 यात्री घायल

वहीं, जब शादी हुई थी तो उसके पति ने कहा था कि उसकी पहले एक शादी हुई थी, जिसका तलाक हो चुका है। बाद में पता चला कि उसने चार शादियां की हैं। उसके पति के रामपुर क्षेत्र की लड़की से भी अवैध संबंध हैं। उसका पति रामपुर क्षेत्र की लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाता है। वीडियो मुझे दिखाता है और घर से चले जाने की बात कहता है।

उसने आरोप लगाया कि उसे और उसके माता-पिता को मरवाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी भी किसी को दी है। वहीं, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला से जरूरी तथ्य हासिल किए जाएंगे। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now