best news portal development company in india

Maa Shailputri Aarti: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री आरती

SHARE:

Maa Shailputri Aarti: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री आरती

पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के मां शैलपुत्री पूजा करें और अंत में माता शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए उनकी आरती जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि शैलपुत्री की आरती करने से हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की आरती।

ये भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की करें पूजा

मां शैलपुत्री आरती

शैलपुत्री मां बैल सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now