

लोन बांटने वाली इस कंपनी ने मचाया धमाल! 12% का जोरदार उछाल
पोल खोल न्यूज डेस्क। हिमाचल प्रदेश/ नई दिल्ली
पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में आज 18 सितंबर को जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी के प्रमोटर्स ने 1,500 करोड़ रुपये का फंड इंफ्यूज किया है जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी बढ़ गई और शेयरों की कीमत 12% तक चढ़ गई है कंपनी ने जुलाई में जून तिमाही के नतीजों के साथ इस फंड इन्फ्यूजन की घोषणा की ।
प्रमोटर राइजिंग सन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रेफरेंशियल बेसिस पर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 3.31 करोड़ शेयर खरीदे। बता दे कि इन शेयरों की कीमत 452.51 रुपये प्रति शेयर तय की गई, जो बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से ज्यादा है।


इस फंड को डालने से प्रमोटरों की हिस्सेदारी 62.43% से बढ़कर 63.97% हो गई है ,कंपनी का बुक वैल्यू पर शेयर यानी बीवीपीएस भी 13.4% ऊपर चढ़ गया, जो पहले 105.4 रुपये था, अब 119.6 रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें:अवैध खनन हिमाचल में आपदा का बड़ा कारण, दो साल में अवैध खनन के 23,429 मामले दर्ज
आज गुरुवार को 10 बजकर 16 मिनट पर पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर्स बीएसई पर 9.39% की तेजी के साथ 489 रुपये पर ट्रेड कर रहे है यह दिसंबर 2022 के बाद का सबसे बड़ा एक दिन का गेन है पहले 30 मिनट में ही 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों का कारोबार हो चुका है ।
प्रमोटरों का यह कदम दिखाता है कि वे कंपनी पर भरोसा रखते हैं और भविष्य में इसे और बड़ा बनाना चाहते हैं. एनबीएफसी सेक्टर में यह एक पॉजिटिव खबर है क्योंकि फंड इन्फ्यूजन से कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और निवेशकों का विश्वास बढ़ता है।
अच्छे परफॉर्मेंस का संकेत
सीएनबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि विशेषज्ञों के मुताबिक, कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो यानी सीएआर भी 20.6% से बढ़कर 24.3% हो जाएगा. यह सब कंपनी को और मजबूत बनाएगा. जून तिमाही में कंपनी ने अपनी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम में 53% की ग्रोथ दिखाई, जो मैनेजमेंट के अनुमान 35-40% से कहीं ज्यादा थी. यह कंपनी के अच्छे परफॉर्मेंस का संकेत है।
पूनावाला फिनकॉर्प एक तेजी से बढ़ती कंपनी है जो लोन और फाइनेंशियल सर्विसेज देती है इस फंड से कंपनी नए अवसरों का फायदा उठा सकेगी. लेकिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हमेशा रहते हैं। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करें।
Author: Polkhol News Himachal









